इटावा औरैया, जनवरी 29 -- महेवा। ग्राम पंचायत बहेड़ा में चल रहे शिवपुराण कथा के पांचवे दिन कथावाचक राजन महाराज ने श्रोताओं को शिव कथा सुनाते हुए कहा कि जहां भी शिव कथा होती है वहां देवताओं का निवास होता है। कथा सुनने जाए तो परिवार के बच्चो को भी ले जाए आज इस भौतिकतावादी युग में हमारे बच्चे संस्कार विहीन होते जा रहे हैं टीवी मोबाइल ने पूरी दुनिया का क्रम बिगाड़ दिया। वही कथा में परीक्षित के रूप में ओमप्रकाश पोरवाल पत्नी सुशीला पोरवाल मौजूद रही वही भक्तों का स्वागत आयोजक मंडल के सदस्य रामवीर पोरवाल,संजीव पोरवाल,विशाल,आकाश पोरवाल ने किया कथा में पहुंचकर बहेड़ा ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर,लालमणि दुबे,समाज सेवी राजू दुबे,गोपाल सेंगर आदि ने फलाहारी गुरु जी सुरेश महाराज,कथावाचक राजन एवं परीक्षित दंपत्ति का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट...