गोरखपुर, सितम्बर 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. रवि गौड़ बड़कू ने कहा कि प्रदेश में पीडीए के लोगों के साथ बहुत अन्याय और शोषण हो रहा है। भाजपाई नफरत फैलाते हैं। ये व्यापार-कारोबार के दुश्मन हैं। भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता तरक्की और खुशहाली चाहती है। सपा कार्यकर्ताओं को पीड़ितों का मददगार बनना है। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। इस मौके पर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.