लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता सपा से निष्कासित विधायक डॉ मनोज पांडे ने कहा है कि मैंने तो साल भर पहले ही ऊंचाहार की एक लाख जनता के सामने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उस पार्टी में मैं क्यों रहूं जहां सनातन का अपमान होता हो। अखिलेश यादव तब कहां थे, जब स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस की प्रतियां जलवा रहे थे और हिंदू धर्म के बारे में अनाप-शनाप बोल रहे थे। जहां पर हमारे आराध्य भगवान राम का अपमान हो उस जगह हम कैसे रह सकते हैं। मनोज पांच बार के विधायक हैं। वह मुलायम सिंह व अखिलेश सरकार में मंत्री भी रहे। विधानसभा में सपा के मुख्य सचतेक भी थे। पिछले साल लोकसभा चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायबरेली के ऊंचाहार में मनोज पांडेय के घर पर भी गए थे। रायबरेली के नगर पालिका अध्यक्ष रहे मनोज ऊंचाहार से लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.