फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- खागा। नगर के गौरव गार्डेन में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को श्रीराम जन्म उत्सव का अत्यंत भावपूर्ण और भक्तिरस से परिपूर्ण वर्णन किया गया। इस पावन अवसर पर अयोध्या धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथावाचिका वैदेही सुरभि जी ने श्रीराम कथा के महात्म्य को विस्तार से समझाते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान वैदेही सुरभि जी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण धरती पर धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और मानव को आदर्श जीवन की प्रेरणा देने के लिए हुआ। उन्होंने श्रीराम जन्म की पावन लीला का सजीव वर्णन करते हुए कहा कि राजा दशरथ के घर श्रीराम के जन्म से अयोध्या नगरी ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड आनंद और उत्सव से भर गया था। देवताओं ने पुष्पवर्षा की और चारों ओर मंगल गीत गूंज उठे। कथावाचि...