नई दिल्ली, अगस्त 14 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रेजिडेंट व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकरिज में मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात यूक्रेन सीजफायर को लेकर होनी है, इसलिए पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं। जिस देश में अमेरिका और रूस के सुप्रीम लीडर मिल रहे हैं, उसका इतिहास भी बेहद दिलचस्प है। 19वीं सदी में अमेरिका ने रूस से अलास्का 7.2 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपए) में खरीदा था। उस समय कई विशेषज्ञों ने अमेरिका को इस सौदे के लिए मूर्ख की संज्ञा दी थी, क्योंकि अलास्का को तब कोई खास तवज्जो नहीं दी गई। अमेरिका और रूस के संबंधों में अलास्का की खरीद एक ऐतिहासिक मोड़ रही। आज अलास्का अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन 150 साल पहले यह रूस की संपत्ति हुआ करती थी। रूस ने इसे 1867 में अमेरिका को 72 लाख डॉलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.