प्रयागराज, मई 2 -- मई की भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। खुले तारों और जर्जर बिजली पोलों को बदले जाने का कार्य शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहा है। इसके चलते प्रतिदिन कई इलाकों में पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिजली आपूर्ति केवल उन्हीं क्षेत्रों में रोकी जाए जहां कार्य चल रहा हो। साथ ही कटौती की अवधि भी सीमित रखी जाए। शुक्रवार को मुख्य अभियंता ने टैगोर टाउन डिवीजन से जुड़े उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओवरलोड ट्रांसफार्मरों, बड़े बकायेदारों की संख्या और लाइन लॉस की स्थिति की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.