पूर्णिया, नवम्बर 15 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जहां काम दिखा, वहां वोट बरसा। जहां सवाल बचे, वहां नतीजे चौंका गए। इस बार जिले की सातों सीटों पर ऐसा जनादेश आया कि पुराने फार्मूले उलट दिए। नई ताकतों को आगे किया और कई दिग्गजों को सोचने पर मजबूर कर दिया। नतीजे साफ बताते हैं कि मतदाता अब सिर्फ नारों से नहीं, असरदार काम और भरोसेमंद चेहरों से प्रभावित हो रहे हैं। सबसे दिलचस्प दृश्य अमौर और बायसी का रहा जहां दो सीटों पर एआईएमआईएम की सीधी एंट्री हुई। अमौर और बायसी में नतीजे मानों एक संदेश लेकर आए हों कि सीमांचल में अब तीसरी ताकत सिर्फ मौजूद नहीं, बल्कि निर्णायक हो सकती है। अख्तरूल ईमान की 38,928 वोट की विशाल जीत और गुलाम सरवर की 27,251 वोट की बढ़त ने पारंपरिक दलों के खेमों में हलचल ला दी है। जिले का सबसे चौंकाने वाला नतीजा रूपौली से आया। यहां...