भागलपुर, जनवरी 31 -- सुल्तानगंज, संवाददाता प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरा के सीएचओ अन्नू भारती के पति के साथ आशा कार्यकर्ता के पुत्र सहित दो-तीन लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया। सीएचओ ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ अन्नू भारती केंद्र पर 9 आशा, फेसिलेटर व एएनएम के साथ मासिक बैठक कर रही थीं। बैठक के दौरान सीएचओ के पति शाहकुंड निवासी आकाश कुमार ऑफिस के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे थे कि आशा कार्यकर्ता उमा देवी के पुत्र प्रणव कुमार सहित दो तीन लोग मिलकर आए और सीएचओ के पति के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में सीएचओ के पति जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं आशा का कहना है...