बुलंदशहर, जनवरी 10 -- जहांगीराबाद के प्राचीन धनी सिंह मंदिर पर आठ दिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु शामिल हो रहें हैं। कथा में भगवान श्री राम का जन्म हुआ। वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य पवन भारद्वाज ने बताया कि भागवत कथा सुनने से मानव जीवन सफल होता है वही भागवत कथा की बातें अपनाने से मनुष्य का जीवन महान बनता है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। और बताया कि घर की गृहणी की मधुर बाणी होनी चाहिए। कथा के आयोजक मंदिर के महंत रविंद्र दास बाबा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा मे शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाएं। भागवत कथा परीक्षित दानवीर मीणा व भोले प्रजापति संयुक्त रूप से रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...