बुलंदशहर, फरवरी 8 -- जहांगीराबाद में लंबे समय से प्रतीक्षित रोडवेज बस अड्डे की मांग जल्द ही पूरी होगी। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा के निरंतर प्रयासों के चलते डीएम ने रोडवेज बस अड्डे के निर्माण हेतु भूमि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यह प्रस्ताव कैबिनेट से परिवहन विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित किए जाने के बाद आगे की प्रक्रिया में शामिल होगा। जिलाधिकारी श्रुति द्वारा शासन से रोडवेज बस स्टैंड निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही जहांगीराबाद के विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। विधायक संजय शर्मा ने बताया कि पिछले सात वर्षों से जहांगीराबाद में रोडवेज बस स्टैंड के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश में जुटे हुए थे। अब नई कोतवाली के पास मुख्य मार्ग पर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी के प्रयासों से ...