बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद में कार्तिक मास की पांचवी और अंतिम प्रभात फेरी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निकाली गई। राधा रानी के भक्तों ने बुधवार को संगीतमय प्रभात फेरी निकाली। पं हरिकिशन शास्त्री ने विधिवत पूजन करवाया। प्रभात फेरी का शुभारंभ समाजसेवी गौरव बंसल और नरेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संगीतमय प्रभात फेरी लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर पुख्ता बाजार होते हुए छतरी वाला कुआं स्थित हनुमान मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी रसिक विक्की गोयल, सुमित गोयल व शिवम सोनी के नेतृत्व में निकाली गई। प्रभात फेरी में सुमित गोयल, विक्की गोयल, माधो बिहारी दास खुर्जा, यशु अग्रवाल मुरादनगर, शिवम वर्मा आदि ने मधुर भजन गाकर वातावरण को राधामय कर दिया। समापन पर समाजसेवी बुद्ध प्रकाश बंसल के आवास पर भव्य संकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.