बुलंदशहर, जनवरी 2 -- जहांगीराबाद में नव वर्ष पर नगर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व सभासद हरिओम शर्मा डब्बू के आवास पर बुलंदशहर की संकीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, इसके साथ ही इंद्रमल चौक पर भी सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के स्वामी विवेकानंद चौक पर नव वर्ष की शाम परमहंस बाबा पंडित गणेश जी महाराज बाबलिया बाबा (चिड़ावा धाम) सेवा समिति के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगेंद्र बाछल द्वारा श्री राधा संकीर्तन मंडल एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी, साथ ही बाबा स्वरूप की अनेक झांकियों का प्रदर्शन कर बाबा की महिमा का बखान किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। सेवा समिति के सदस्य डॉ. रवि राना ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.