बुलंदशहर, फरवरी 7 -- जहांगीराबाद स्थित आटा मिल गोदाम से अज्ञात चोरों ने गेहूं चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिल के स्वामी अभिषेक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रात में अज्ञात चोर ताला तोड़कर गोदाम में घुस गए और वहां रखे करीब 70 कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि मौके पर जांच की है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...