बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद में जाम से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान में बुधवार के अंक में जहांगीराबाद के जाम में फंसी एंबुलेंस शीर्षक नामक समाचार प्रकाशित किया था। बुधवार को नगर पालिका ईओ मणि जी सैनी ने शहर के व्यापारी नेताओं के साथ बैठक कर जाम से मुक्ति पाने के लिए खाका खींचा है। बैठक में गुरुवार को अभियान चला कर अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताई गई है। बुधवार को नगर पालिका पालिका परिसर में जाम से निपटने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका ईओ मणि जी सैनी ने व्यापारियों से सर्व सहमति से सड़क से अतिक्रमण हटाने की अपील की। ईओ ने कहा कि अतिक्रमण और जाम के चलते व्यापारियों के व्यापार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। जिस पर व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.