बुलंदशहर, फरवरी 9 -- जहांगीराबाद पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के पंचविहार कॉलोनी निवासी प्रशांत बघेल पुत्र वीरपाल सिंह को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...