बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- जहांगीराबाद स्थित दी सहकारी चीनी मिल में मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर चीनी मिल में पहुंच गए और रजपुरा चीनी मिल का कांटा गांव में दोबारा लगाने की मांग की। समाचार भेजे जाने तक चीनी मिल में धरना जारी था। गुरुवार को भाकियू टिकैत गुट के मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में किसान जहांगीराबाद स्थित चीनी मिल पहुंचे। नबीनगर निवासी राजश्री शर्मा की अध्यक्षता में धरना शुरू हुआ। गुड्डू प्रधान ने बताया कि जिले के गन्ना अधिकारी और जहांगीराबाद चीनी मिल के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए रौंडा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर जहांगीराबाद मिल का कांटा लगा दिया। जबकि पूर्व में यहां रजपुरा चीनी मिल का कांटा लगा हुआ था। इस कांटे को बंद कर दिया गया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.