बिहारशरीफ, मई 12 -- सिलाव, निज संवाददाता। जहर खाने से महिला की मौत हो गयी है। ससुरालवालों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया गया है। मृतका इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपर गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी सविता उर्फ कोयली है। ग्रामीणों की माने तो पिंटू की पहली शादी इस्लामपुर में हुई थी। वह किसी कारण से उसे छोड़कर चली गयी थी। फिर उसकी दूसरी शादी झारखंड के गिरिडीह जिला निवासी सविता से हुई। सोमवार को वह घर से निकलकर सड़क पर पहुंची। सिलाव आ रहे एक टेम्पो को रुकवाया। चालक से कहा कि उसके ससुराल के लोगों ने उसे जहर खिला दिया है। उसे किसी अस्पताल में पहुंचा दिजीए। टेम्पो चालक ने उसे सिलाव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सिलाव अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.