बाराबंकी, दिसम्बर 4 -- मसौली। थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना व कस्बा मसौली निवासी अर्जुन (26) पुत्र चन्दर को गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक बताते हैं कि अर्जुन ने जहरीली दवा पी रखी थी। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी संज्ञान में नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...