गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने जहर देकर हत्या करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान गुलरिहा के रखही निवासी फिरोज और जमुनिया निवासी कार्तिक के रूप में हुई। दोनों की गिरफ्तारी पुलिस ने बिसरा जांच में जहर की पुष्टि के बाद की गई है। जानकारी के मुताबिक, जमुनिया निवासी शांति देवी ने 28 अक्तूबर 2023 को केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि बेटे सतीश की जहर देकर हत्या की गई थी। अब आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...