हाथरस, दिसम्बर 4 -- - डॉक्टर ने पत्नी को किया मृत घोषित तो पति को गंभीर हालत में किया अलीगढ़ रेफर - पत्नी के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस, पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा हाथरस, संवाददाता। शहर के इगलास रोड स्थित माधव बिहार कॉलोनी में मंगलवार रात किसी बात पर दंपति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी रासो यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 21 नवंबर 2021 को अपनी 22 वर्षीय बेटी रीया की शादी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित माधव बिहार कॉलोनी निवा...