गोरखपुर, फरवरी 15 -- घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा क्षेत्र के सहरी में मत्स्य पालन के लिए पोखरे में मछलियां पाली गई हैं। मछली पालक का आरोप है कि किसी ने पोखरे में जहर डाल दिया। इससे मछलियां मर गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के सहरी निवासी इंदल साहनी ने मत्स्य पालन के लिए गांव की पोखरी का पट्टा लिया है। इसमें करीब दो कुंतल मछलियों को मत्स्य पालन के लिए डाला था। शुक्रवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोखरे में जहर डाल दिया। इससे पोखरे में डाली गईं दो कुंतल मछलियां मर कर पानी के ऊपर आ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.