नवादा, जुलाई 23 -- सिरदला। एक संवाददाता सिरदला थाना क्षेत्र के सिरदला बाजार की सोना देवी ने जहर खिलाकर बेटी की हत्या करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आवेदन के मुताबिक, सोना देवी की पुत्री की शादी गया जिले के अटारी थाना क्षेत्र के टेउसा गांव निवासी उमेश चौधरी के पुत्र पिंटू कुमार के साथ एक वर्ष पहले तय हुई थी। आरोप है कि तिलक में चार की बजाय पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। लड़की पक्ष वालों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राशि देने में देर हो रही थी। सिरदला में ही मृत लड़की के घर के बगल में लड़के की बहन संगीता देवी रहती थी। यहीं पर लड़का और लड़की अक्सर मिलते थे। आरोप है कि 20 जुलाई को लड़के की छोटी बहन और उसकी मां संगीता के घर आई हुई थी। इसी दिन लड़की को बुलाकर खाना खिलाया गया। यहां से लौटने के कुछ समय बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.