हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पचौरिया, खटीमा, ऊधमसिंह नगर निवासी 46 वर्षीय मदन मोहन पुत्र फकीर राम ने पारिवारिक विवाद के कारण बीती 25 जनवरी को जहर खा लिया था। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.