बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। बारादरी की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय सूरज गुप्ता ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सूरज के भाई आशीष गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह बंटवारे को लेकर सूरज की पिता से कहासुनी हो गई थी। विवाद की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और समझौता करा दिया था। इसके बाद सूरज काम की बात कहकर घर से निकला और कुछ देर बाद जहरीला पदार्थ लाकर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन लोगों को जानकारी हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...