झांसी, नवम्बर 20 -- टहरौली थाना क्षेत्र दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। टहरौली खास में 38 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह संदिग्ध हालत में पड़ा मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टहरौली खास निवासी देवेंद्र कुशवाहा (38) बेटा राजाराम कुशवाहा खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। बीते रोज उसकी पत्नी भारती खेत पर काम करने गई थी। वह घर पर अकेला था। तभी अंदर के कमरे में गया। वहां उसने जहर की पुड़िया निकाली और उसे गटक लिया। देर रात जब पत्नी घर पर पहुंची तो देवेंद्र की कोई आहट नहीं हुई। जिससे वह परेशान हो गई। उसने के कमरे में जाकर देखा तो वह बेसुध जमीन पर पड़ा था। पास में जहर पुड़िया पड़ी थी। जिससे वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आनन-फानन में उसे अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.