एटा, अप्रैल 10 -- जहर खाकर निकला युवक ससुराल पहुंच गया। ससुराल में पहुंचते ही हालत बिगड़ गई। ससुरालीजन घबरा गए और युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला मथुरा के लक्ष्मीनगर निवासी आकाश को मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज लाया गया। बताया गया कि युवक ने जहर खा लिया है। साथ आए ससुर ने बताया कि युवक फरीदाबाद से चला था रास्ते में जहर खा लिया। गांव कमसान में युवक की ससुराल है। जहर खाकर ससुराल पहुंच गया। ससुराल में युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। बताया जा रहा है कि युवक का घर में विवाद चल रहा है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.