लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- प्रेमिका की शादी तय होने से क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और भीरा थाने की ओर चल दिया। इस बीच पुलिस को वह युवक रास्ते में ही मिल गया। जब उसने जहर खाने की बात बताई तो पुलिस के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। भीरा पुलिस ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मामला भीरा थाना क्षेत्र के देवरिया का है। जहां निवासी छोटू का प्रेम प्रसंग एक युवती से चल रहा था। बताते हैं कि युवती की शादी कहीं और तय हो गई। जिससे छोटू क्षुब्ध हो गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद छोटू थाने की ओर चल पड़ा। छोटू थाने गेट पर पहुंच गया। पुलिस ने उससे जानकारी ली तो पता चला कि उसने जहर खा रखा है। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुजिस वाले तुरन्त उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां उपचार के ...