अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर डैयाडीह में एक अधेड़ व्यक्ति की अस्वाभाविक मौत हो गई। जहर से हुई मौत से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहर बताया गया है। मुबारकपुर डैयाडीह निवासी रमेश (49) पुत्र नग्गू की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रमेश के भीतर जहर अनजाने में पहुंचा या किसी ने साजिश कर उसे जहर खिलाया है। अथवा क्या रमेश ने खुद जहर खाकर आत्महत्या की है। चर्चा के अनुसार रमेश आर्थिक संकट और परिवार में कलह से परेशान जरूर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.