देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के कटिया गांव की 22 वर्षीया महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तबीयत बिगड़ने लगी तब मामले की जानकारी परिवारवाले को होने पर आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...