प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 20 -- घर में काम करने के दौरान महिला को जहरीले जन्तु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। हथिगवां थाना क्षेत्र के नया का पुरवा सरांय कीरत गांव निवासी स्व. सहदेव की 32 वर्षीय बेटी माधुरी देवी पत्नी दिनेश कुमार की शादी मोहद्दीनगर में हुई थी। शादी के अनबन होने पर पति ने उसे छोड़ दिया था, जिससे वह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ मायके में रहकर जीवन बिता रही थी। बुधवार शाम करीब छह बजे माधुरी देवी घर में काम कर रही थी। तभी उसे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी कुंडा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई जितेन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.