गढ़वा, सितम्बर 7 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत पुरवारा टोला गांव निवासी हरिनंदन बैठा की पत्नी सविता देवी रविवार को विषैला जीव जंतु काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सविता अपने घर से धान के खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में विषैला जीव जंतु ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...