मिर्जापुर, मार्च 9 -- राजगढ़ मिर्जापुर, हिंदुस्तान संवाद । राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव में शनिवार की शाम खेत में मिर्चा तोड़ते समय किसी जहरीले जंतु के काटने से किशोरी अचेत हो गई। परिजनों ने अचेतावस्था में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां किशोरी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। धनसिरिया की 16 वर्षीय वंदना शनिवार को किसान के खेत पर मिर्चा तोड़ने गई थी। मिर्चा तोड़ते समय किशोरी को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।घर पहुंचने पर किशोरी अचेत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में किशोरी को अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने किशोरी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.