मिर्जापुर, जुलाई 12 -- राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में जहरीले जंतु के काटने से दो महिला और एक पुरुष अचेत हो गए। परिजनों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। क्षेत्र के रामपुर 38 गांव निवासी 45 वर्षीय अमिला देवी को शनिवार घर में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। वहीं ददरा गांव में अपने बहन के घर आई 18 वर्षीय सविता को जहरीले जंतु ने काट लिया। तीसरी घटना में धनसीरिया गांव निवासी 48 वर्षीय मोती को खेत में कार्य के दौरान सर्प ने डस लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...