औरैया, फरवरी 5 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र के कस्बा अलाइनगर में जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गनूपुर के मजरा अलाइनगर निवासी कमलेश कुमार के पुत्र पुष्पेंद्र उर्फ शिवा अपने कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उनके कमरे से अजीब आवाज आने पर मां की नींद खुल गई। आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह कमरे में गईं, जहां शिवा की हालत गंभीर देख वह रोने लगीं। शोर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। कमलेश कुमार तुरंत उपचार के लिए पुष्पेंद्र को निजी अस्पताल भरथना लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने इटावा रेफर कर दिया। इटावा पहुंचने पर भी हालत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.