कन्नौज, नवम्बर 7 -- तालग्राम, संवाददाता। खेत की सिंचाई कर घर लौट रहे किसान की शुक्रवार को जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव भोजापुर निवासी किसान मुकेश चंद्र (51) पुत्र सियाराम शुक्रवार सुबह अपने खेत में आलू की फसल की सिंचाई करने गए थे। दोपहर में सिंचाई पूरी करने के बाद जब वह घर लौट रहे थे। तभी खेत की मेड़ किनारे बैठे किसी जहरीले कीड़े ने उनके पैर में काट लिया। घर पहुंचते-पहुंचते मुकेश चंद्र की हालत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग निकलने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी में ही थे कि उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किसान के पैर में कीड़े के काटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। मृतक खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते था। उनके दो पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.