मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर। बेला औद्योगिक क्षेत्र में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रदूषण यहीं है। आसपास की फैक्ट्रियों से उठता धुआं और गंदा पानी पर्यावरण को लगातार प्रदूषित कर रहा है। इसका खामियाजा आसपास की करीब एक लाख की आबादी भुगत रही है। प्रदूषण के कारण स्थानीय लोगों की सेहत खराब हो रही है। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले कचरे को जलाने और बिना सुरक्षा घेरा निर्माण स्थलों पर काम कराने के कारण उड़ती धूल ने हवा को प्रदूषित कर दिया है। बेला औद्योगिक क्षेत्र में दर्जनों छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इनमें से कई इकाइयों से निकलने वाला धुआं दिन-रात वातावरण में फैलता रहता है। सुबह और शाम के समय तो कई इलाकों में धुंध जैसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.