फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 10 -- जहानगंज। जहरीली दवा डालकर गेहूं की फसल नष्ट कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। सलमापुर गांव निवासी छत्रपाल कठेरिया ने गांव के ही मुशर्रफ, आफजाल, आफताव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को देखने गया था। खेत में खड़ी गेहूं की फसल में इन लोगों ने जहरीली दवा डाल दी जिससे गेहूं की फसल पूरी तरह से जल गई। जब दवा डालने केा लेकर इन लोगों से कहा गया तो इन लोगों ने जातिसूचक गाली गलौज की। विरोध पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत को देखते हुये रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.