चतरा, नवम्बर 28 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महुगाई गांव निवासी बिपिन पासवान और महाराष्ट्र नागपुर निवासी सुरज सिंह ने परिवारिक विवाद में आकर जहरीली दवा खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। सुरज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को परिवारिक विवाद हो गया, इसी गुस्से में आकर वह जहरीली दवा खा लिया, जिससे स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि अपने परिजनों के साथ एक महीने से प्रतापपुर हटिया में दर्द का दवा बेचते हैं। वहीं बिपिन पासवान ने भी अपने परिवारिक विवाद में ही दवा खा कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। दोनों की स्तिथि समान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...