फतेहपुर, फरवरी 9 -- मलवां। ब्लाक परिसर में भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक के दौरान समस्याओं से निजात न मिलने पर किसानों ने बीडीओ कोमल सिंह का घेराव कर लिया। किसानों का कहना था कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं से जहां हवा दूषित हो रही है, वहीं पीने योग्य पानी भी दूषित हो रहा है। साथ ही अन्य समस्याओं से भी शिकायत के बावजूद निजात नहीं मिल पा रही। ब्लाक अध्यक्ष जयकृष्ण द्विवेदी उर्फ पुत्तन दुबे ने बताया कि बीडीओ को कई बार समस्याओं के अवगत कराते हुए निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी। जिससे समस्याएं अब भी जस की तस हैं, बताया कि अमौरा गांव में जर्जर रास्ता होने के बावजूद उसे दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा। जबकि नंदीपुर मजरे कोटिया में सीढी व दीवार बनाकर रास्ते को अवरुद्ध किए जाने के मामले में भी कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.