साहिबगंज, मार्च 18 -- कोटालपोखर। मंगलवार अहले सुबह पथरिया गांव बहियार में सरसों फसल काटने के दौरान पोखरिया गांव की सेलिना मुर्मू (43)को एक जहरीले सांप ने पैर की अंगुली में काट लिया। इससे महिला मजदूर मुर्छित हो गयी। खेत मालिक ने उसे इलाज के लिए पाकुड़ के सोना जोड़ी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...