मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- मिर्जापुर। जहरीला बरा खाने से तीन की मौत मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। मामला छह अक्तूबर 2024 का है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा प्रिजर्व था। एक साल बाद बिसरा की रिपोर्ट आने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के टीकापुर मसारी गांव निवासी तोता देवी पत्नी मुन्नूलाल के घर छह अक्तूबर 2024 को उड़द की दाल का बरा बना था। बरा खाने के बाद परिवार के छह सदस्यों की तबीयत खराब हो गई थी। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान 12 वर्षीय पुत्री और सास-ससुर की मौत हो गई थी। जबकि अन्य उपचार के बाद घर चले गए थे। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग से मौत की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.