देवरिया, जनवरी 23 -- लार, हिंस। गुरुवार की शाम जहरीला पदार्थ खाने से एक किशोरी की हालत बिगड़ गई। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के करमुआ गांव निवासी बबलु राजभर की (15) वर्षीय पुत्री रोशनी किसी बात से नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जहरीला पदार्थ पीने से रोशनी की हालत बिगड़ने लगी। रोशनी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो उसे आनन-फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर अवनीन्द्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक इलाज किया। इलाज के दौरान रोशनी की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.