फतेहपुर, मार्च 19 -- मलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक ने अगवा कर नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी लगभग बेहोशी की हालत में घर पहुंची तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल किशोरी की हालत स्थिर है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी रविवार को शाम करीब पांच बजे घर के बाहर निकली थी। पड़ोस के रहने वाले धर्मेश उर्फ शनी के घर के पास पहुंची तो वह बेटी को पकड़ कर जबरन घर के अंदर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और मौके से भाग गया। पुत्री किसी तरह गंभीर हालत मे घर पहुंची और घटना बताई। जिसके बाद बेटी को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। थाना प्रभारी अभिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.