उन्नाव, मई 12 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बा के रहने वाले देवराज की उन्तीस वर्षीय पत्नी पूजा सोमवार सुबह मायके जाने के लिए सास विद्यावती से कहासुनी हुई। उसके बाद सास गंगा स्नान करने चली गई। इस दौरान उसकी अचानक हालत बिगड़ने लगी। उसकी छोटी बहन आरती से फोन पर कई बार बात भी हुई। लेकिन पूजा ने उसे कुछ नहीं बताया। आरती के मुताबिक पूजा ने एक अन्य रिश्तेदार को कीटनाशक निगलने की बात बताई। परिजनों की सूचना पर पड़ोसी उसे सुमेरपुर अस्पताल लाए। तभी रायबरेली के लालगंज निवासी मायके पक्ष से मां किरन व अन्य परिजन भी पहुंच गए। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां किरन ने बताया उसने अपनी बेटी की शादी सन 2018 में की थी। तभी से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसके एक डेढ़ साल का बेटा अविरल है। मायके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.