देवघर, नवम्बर 5 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज गांव में घरेलू विवाद के बीच एक महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया गया। उससे महिला की स्थिति गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला को उसके ससुरालवालों ने विवाद के बाद जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर के गिधनी निवासी महिला के पिता व भाई मौके पर पहुंचे। देखा कि महिला अचेत अवस्था में घर में पड़ी थी और स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने स्थिति गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला के भाई ने बताया कि इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, हालत अब भी गंभीर है। पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन के पति का अन्य महिला के साथ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.