औरैया, जनवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी महिला की जहरीला पदार्थ खाने से सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। बताया गया कि 29 दिसंबर को गांव बंथरा निवासी 30 वर्षीय सरोजनी पत्नी जगराम ने घरेलू कलह से परेशान होकर घर में रखी खेतों में डालने वाली जहरीली दवा खा लिया था। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। बुधवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां कोहराम मच गया। बेटे ...