अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। जहरीला पदार्थ खाकर संभल की महिला ने आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला संभल के जुनामई थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी मंकेश (22) पत्नी हरिओम का सोमवार को किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। तभी उसने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान मंकेश ने दम तोड़ दिया। शाम को परिजन शव को लेकर संभल चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...