दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। जहरीला पदार्थ खाने के कारण तबीयत बिगड़ने पर एक युवती को शनिवार को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली निवासी स्व. महेश प्रसाद यादव की पुत्री खुशबू कुमारी बताई जाती है। मेडिसिन विभाग के क्रिटिकल केयर यूनिट में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से अनबन हो गई थी। इसी आक्रोश में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे फुलपरास पीएचसी ले जाया गया था। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.