कानपुर, नवम्बर 3 -- कानपुर देहात ,संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर डिलवल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जानकारी होने पर पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पति को उपचार के लिए भिजवाने के साथ पुलिसने महिला का शव पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने गांव की पिंकी से प्रेम विवाह किया था। दीपावली के बाद भैया दूज के दिन अट्ठाइस वर्षीय पिंकी देवी छत से गिरकर घायल हो गई थी। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। शनिवार रात में पिंकी की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सुबह जानकारी होते ही महेंद्र कुमार ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे आनन-फानन में सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.