गंगापार, अगस्त 19 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। जहरीला जंतु काटने से छात्र की मौत हो गई। थरवई थाना क्षेत्र के बसमहुआ गांव निवासी स्व. रामअनुज का नौ वर्षीय बेटा दिवस एक सप्ताह पहले ननिहाल फूलपुर गया था। शुक्रवार को उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी मिलने पर घर में हड़कंप मच गया। परिजन उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करा दिए। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना से घर में रोना पीटना मचा हुआ है। मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...